बुधवार, 15 अगस्त 2007

::आदतें भी अजीब होती हैं:::...

आदतें भी अजीब होती हैं
1
तुम्हारी आदत
काजल लगाना
...बिन बात के रोना...
मेरी आदत
ये कहना
"काजल क्यों लगाते हो"
"और अगर लगाते हो
..तो क्यो रोते हो ... "
आदतें भी अजीब होती हैं....

2
गोमती किनारे
अब भी..बैठ जाता हूँ..
सूरज
नदी के उस पार
डूबता जाता है..
मैं इस पार.

3
निकलूं
किसी भी जानिब
पहुचा देते हैं
रास्ते
तेरे घर तक..

आदतें भी अज़ीब होती है ..

4
अब भी
आता है
इमली चूरन वाला
गली मे..
और मैं,आवाज़ दे देता उसे
‘ईमली कभी खाई थी ??”
आदतें भी अज़ीब होती है
5
मैं अब भी चश्मा पहने
मुँह पर
छीटें मार लेता हूँ
और
फिर हँसता हूँ
पर
  अब
      तुम नहीं हँसती..

6
अब भी
कॉफी बनाने मे..
चीनी
भूल जाता हूँ
और फीकी ही पी लेता
पर अब
ये कह नही सकता
“तुम सामने हो
तो सब मीठा”




7
मैं अब भी
मंगलवार को
मंदिर जाता हूँ..
भीतर –बाहर
सब कुछ वैसा पता हूँ..
….
पर अब कोई ये नही कहता..
“जोड़ी बने रहे..”
जनता हूँ
नही पहुचती
 दुआ किसी की
वहाँ तक..
फिर भी देता हूँ
लड्डू
आदतें भी अज़ीब होती हैं

8
आज फिर
टोका गया
मुझको टाई पर
तुम ना जाने कैसे बाँधती थी
..
एक ही नौट बाँधी थी
मैने
खुल गयी
9
आज फिर
जाड़े की बरसात में
ख़ूब भीगा….
तुम्हारे एहसास के साथ…
आदतें भी अज़ीब होती हैं





10
सोने से पहले..
          शीशे पर..
                   जो बिंदी लगाई थी
               तुमने..
देखते ही कह उठता है दिल
“शीशा गंदा क्यों करती हो.”
आदतें भी अज़ीब होती हैं

11
सुबह
सो कर उठा
लगा
फिर तुमने
गालों पे रंग लगा दिया..
..कोई रंग ना था…
ऐसे गये..
सब रंग ले गये..
आज होली है..
आदते भी अज़ीब होती हैं

12
मेरी गिटार के सुर
तुम बिगाड़ देती
और मैं
चिल्लाता
क्यो !
फिर मिलाता सुर
तुमसे..
.....
अब जब नही मिलते हैं सुर
बिखरे हुए
चिल्ला उठता हूँ.
“क्यो छूते हो मेरा गिटार”
आदतें भी अज़ीब होती है


13
आज
पढ़ रहा था... किताब
जलने की बू आयी..
दूध सारा
जल गया...
लगा अब तुम फिर चिल्लाओगे
पर तुम थी कहाँ...

14
अम्मा का फ़ोने आता है
कहती है
"बउआ तुम्हारे लिए एक लड़की देखी है.."
इस बात से
मैं, खीज़ जाता हूँ
उनको कैसे समझाउ
मेरे वाज़ूद का आगाज़ भी
तुम थी...और अंत भी तुम हो.
अम्मा समझ नही सकती
मैं समझा नही सकता
आदते भी अज़ीब होती हैं

15
जो घड़ी तुमने दी थी
धड़क रही है
अब तक
धक-धक धक-धक
यहाँ भी…
वहाँ भी…… ?
      
आदते भी अज़ीब होती हैं

16
देख
शीशी में
जमी हुई
कॉफी..
..हंसता हूँ..
रो पड़ता हूँ..
आदते भी अज़ीब होती हैं..

17
जिस लाल स्वेटार से
तुम्हें चिढ़ थी...
उसे
आज पेहना
फबता है
मुझ पर..
पर ज़ायादा देर..
पहन नहीं पाया
आदते भी अज़ीब होती हैं
18
बाईक से कही निकलता
तेज़ चलाते-चलाते ..
एका _एक धीमे कर देता
ऐसा लगता
पीछे तुम बैठे हो
और तुमने
तेज़ रफ़्तार पर टोका हो
आदतें भी अज़ीब होती है


19
सोना
डबल बेड पर
अजीब आदत है
टटोल लेता हूँ तुमको
सोते में
तुम जब नहीं मिलती
जला देता हूँ लाइट

20
सुबह
अब भी पड़ा रहता हूँ
इंतेज़ार में
कि मिल जाए एक ठंडी प्याली


21
अब भी
भूल जाता हूँ
टॉवेल
रो पड़ता हूँ
शावर मे
आदते भी अज़ीब होती हैं
22
किसी को
दे दिया
फिर
तुम्हारा नंबर
कितना आसान है डिलीट  करना
मोबाइल से
पर ज़हन से ?
आदतें भी अज़ीब होती हैं
23
जागना रात भर
तुमने मुझसे सीखा था
या मैने तुमसे
हम रात भर जागा करते..
और जब भोर की चिड़िया
आवाज़ देती ..
तुम कहती
चलो –चलो सोते हैं…
भोर की चिड़िया
अब देर तक आवाज़ देती है..
क्या तुम सुन सकती हो ?

आदतें भी अज़ीब होती हैं

24
तुम जब बोर होती
मुझसे कहती
"मेरी तारीफ़ करो...कब से नहीं की."
और मैं तारीफ़ करता
तो तुम कहती
"बस बस... रहने दो."
.
तुम बोर तो अब भी होती होगी
आदतें भी अज़ीब होती हैं
25
आज
फिर उसी
कॉफी शॉप पे गया..
मैने कैपेचीनो बोला
हमेशा की तरह...
जब काफ़ी आयी..
दो कप थी...
आदतें भी अज़ीब होती हैं
26
अब भी
पकड़े रहता हूँ कलम
अब भी
उलझ जाता हूँ मैं
अब भी
उभर आती हो तुम
आदतें भी अज़ीब होती है
.
27
बैठे-बैठे
फिर
मिला दिया नंबर..
आवाज़ आई.
“ दी पर्सन यू आर ट्रयंग टू रीच
इस नॉट रीचबल.”


आदतें भी अज़ीब होती हैं

30 comments:

Piyush k Mishra ने कहा…

is kavita par koi comment na ho..ghalat baat
aisa lagta hai iske baare mein kahta hi jaaun....kahta hi jaaun..shayad phir bhi kah na paaun.

maine itni achhi kavita aaj tak padhi hi nahin.padh kar yun lagta hai jaise saari baatein saamne se guzarti ja rahi hain.
kya kahoon yaar
hats off to you for this poem
poori kitaab bhi likh doon iski taaareef mein to kam pade.

Shilpa Bhardwaj ने कहा…

Gaurav,

Main Piyush ki shukrguzar hoon, jisne mujhe ye kavita dikhai... sach maniye.. padhkar mazaa aa gaya...

mere liye khas baat ye hai ki... ye kavita itni lambi hokar bhi lambi nahi hai... iska ek ek chhota chhota stanza apne aap me ek itni sunder kavita jo hai.. actually main bahot lambi kavitao se thoda katra jati hoon...

bahot thoughtful hai.. and the beauty lies in its simplicity...

Keep writing!

shradha ने कहा…

please iss kavita ko aur lamba kijiye chhoti hai....., padh kar mann nahi bharta.
mujh par aaj tak kisi kavita ka itna gehra impact nahi hua[except Gulzar saab's] iss kavita ke liye aapko zaroor koi award milna chahiye.
it seems like this poetry has been sent by God, and he chose your pen.

jab maine pehli baar aadatein padhi thi, padhte hi crazy ho gayi thi, this poetry keept itself reciting arround my mind.
mere room ki wall par Gulzar saab, aur Rabindra Nath Tagore ki poetry ke saath "aadatein" bhi likh di hai.

Thanks for writing Adatein'

varsha ने कहा…

aapki kavita bauhat khubsurat thi, padhkar bauhat khushi hui, aisi aur bhi likhiyega, one is not enough.

VISHAL ने कहा…

Aj guzar chuke hain satt pure saal...
wo chod chuke hain apna purana makan...
par aaj bhi unke us purane ghar ke samne,
apne apko akela khada pata hun...
wakayi mei adtein ajeeb hoti hain
God bless you my dear friend.. Always......

..masto... ने कहा…

@Piyush
tumne is kavita ko bante dekha hai..

matlab Shuruaat ke 2 band se 26 band tumhaare saamne hue...
us roz tumne iski itani tarif na ki hoti...to shaayad...ye ese baahar na aati...

Shukriya !!

@Shilpa
Shukriya !!
bas aapko nahi...mujhe bhi Piyush ne ye kavita dikhaaii :-)

@Shradha
ab tarif itani kar di..ki shukriya bhi chota lage...
khair ye to god gift..

:::...
tune baag diyaa
hai pyara saa..
Kuch phool mile hai.n..
kuch kaante.n bhii...
...:::

thanks!!

@varsha
shukriya !!
ab esa to muskil hai...
kuch naya chalega??

@Vishla
tnanks !!

गायत्री ने कहा…

कितने टुकड़ो /किश्तो मे पड़ा है इसको,पिछले कई महीनो में,याद नही...बस यह याद है क़ी हर बार अगले हिस्से का इंतेज़ार रहता था....आदतें भी कितनी अजीब होती हे..आज जब पूरी एक
साथ पड़ी तो इसमे छुपे दर्द को पहचाना...कहा हे ना गुलज़ार साहब ने"हाथ छूटे भी तो रिश्ते नही छोड़ा करते"कितनी ख़ूबसूरती से एक गुज़रे रिष्तेय के रसते दर्द को तुमने बूना हे......तुम्हे इसके लिए मेरा सलाम.

Kumar Anshul ने कहा…

Phir se rula diya tumhari is kavita ne..... naye band hon ya purane, koi fark hi nahin padta. Aadatein bhi ajeeb hoti hian, nahin!

Nidhi ने कहा…

Hi Gaurav
Aapki ye kavita pehli bhi padhi hai tab bhi bahuta chi lagi thi. Aaj kai dino ke bad main sab kuch bhula kar apni zindagi fri se jeene ki koshish kar rahi thi. do din se ek aasun nahi bahaya per aaj aapki isi kavita ne fut fut ke rone per majboor kar diya. Aisa laga ki koi meri kahani mujhe hi suna raha ha. Sach kehti hain Gayatri di rishte itni assani se nhi chutte. Anyways main kuch kehne layak to nahi banti per kavita kokhoobsurat nahi kahungi per kavita ke ek ek shabd mein dard hai jo padhne wale ko apne dil me mehsoos hota hai!

surabhi ने कहा…

सूरज नदी के उस पार
डूबता है..
मैं इस पार..यादों में..डूब जाता हूँ
आदतें भी अजीब होती हैं

नयी कविता के जहाँ में , एक खूबसूरत पहल,
युही खूबसूरत अन्दाज़ में लिखते रहना

Gaurav ने कहा…

i find myself unable to express what i felt when i read you..................just......amazing.

rani ने कहा…

I want to say a lot but in front of your KAVITA OR RACHNA i am speechless, i have no words.....
bus itna hi kahungi ki aap dil se likhte ho just carry on.
one of my friend Archit Mishra told me about you......
i want to say thanks to him

tripty ने कहा…

meri aankhon mein aashu hai abhi..........dard aankhon se paani bankar bahar aa gaya.........sach mein aadtein bhi ajib hoti hain.

रंजन गोरखपुरी ने कहा…

आदतें भी अज़ीब होती है ..


वाह साहब वाह!! हर छंद जैसे दास्तान लिए हो...
मैं खो गया अपको पढते पढते... लाजवाब रचना!!
शत शत नमन आपकी कलम को!!

anand ने कहा…

dost mai aap ko nahi janta na hi aap mujhe jante ho par aapki is kavita ko pad kar aap ko salam karta hu. kavita ko padane ke baad yeh mahsus kiya hai ki aap vastav mai bahut hi acche insan hai. aise hi likhte rahiye ga.aamin

malhan ने कहा…

kya kahu aap ne to mere muh se shabad hi chiin liye

esa lag raha hai ke mai padh raha hu or in ko jii raha hu

bas ab mai kya bolu

jese aapne jindgi hi likh di hai

bahut aachi rachna hai

poemsnpuja ने कहा…

अंत तक आते आते आँखें भीग गयीं...आदतें भी अजीब होती है..."फ़ोन से मोबाइल नंबर डिलीट करना आसान है, ज़हन से भी मिटाने के तरीके हैं" किसी ने न होने की कसक को बड़ी खूबसूरती से वाकयों में ढाला है.

Saurabh ने कहा…

Kavita mein kho gaya
laga ki jaise mere oopar
likhi hai !!!
:::....

Har aisi baat jo uski
yaad dilati hai,
kyu na jane apni si lagti hai...
Adatein bhi........!!!
...:::

shradha ने कहा…

:::......
तुम जब भी बोर होती थी
मुझसे कहती थी..
"मेरी तारीफ़ करो...कब से नहीं की."
और मैं तारीफ़ भी,यूँ करता था
की तुम कहती थी

"बस बस... रहने दो."

तुम अब बोर होती हो
क्या करती हो?
...
सच ! मुझे कुछ तारीफ़ करनी हैं.
आदतें भी अज़ीब होती हैं
......:::

phir se eyes went wet

Kedar ने कहा…

पियूष अहमदाबादमें मिला था तब आप के बारे में बार बार जिक्र हुआ..
और खासकर आपकी यह कविता के बारे में....
आज जाकर यह कविता पढ़ने का मौका मिला... पूरी कविता छः बार पढ़ ली है पर
जी नहीं भरता...
i m speechless....
बस इतना ही कहूंगा की यह कविता हाथो से नहीं लिखी है आपने....रूह से लिखी है...
हर एक व्यक्ति इस कविता के किसी न किसी अंतरे में खुद को देखता है...
आपको दिल से धन्यवाद....
-केदार

anuj ने कहा…

ladna bhi kaise aadat hai
main tumse roz ladta tha

aur roz shamm ko mafi mangta tha

bnahut din ho gaye sorry bole
kya hum fir se ek baar nahi lad sakte?

ananya ने कहा…

masto tumne itna achchha likha ki dil kiya bar bar padhe mere pas shabd nahi.

Rashmi ने कहा…

i was in tears, no word to express , hats off to ur poem and to ur love,, great

sonu ने कहा…

gourav ji kamaal ka likha hai aap na yakeen maniye padta padta mare haatho ka roai khada ho gaye gr8 work yaar

abhishek shukla ने कहा…

bahut dinon se talaash thee aankhon ko ek nami ki...accha hua ye nazm padhi..

'jeet' ने कहा…

आज फिर
टोका गया
मुझको टाई पर
तुम ना जाने कैसे बाँधती थी
..
एक ही नौट बाँधी थी
मैने
खुल गयी . . .
bhut khub . . .

Ashish ने कहा…

Bilkul Theek Kahan oopar ki thodi kam hai ... thodi aur likhi hoti ..to todi aur padte.. man hi nahi bharta...

आज
फिर उसी
कॉफी शॉप पे गया..
मैने कैपेचीनो बोला
हमेशा की तरह...
जब काफ़ी आयी..
दो कप थी...
आदतें भी अज़ीब होती हैं

Nidhi ने कहा…

aaj bhi is kavita me kuch khas hai! iski bhi aadat se ho gayi hai ki zehen se jati hi nahi :)

Piyush k Mishra ने कहा…

tumne ghar ko makaan bana diya hai.

Shashi ने कहा…

it is very good poem , read it twice .