शहर पुराना
जाग रहा है
गाये शोर मचाती हैं
चिड़िया गाना गाती है
माओं ने घर की
कुण्डी खोली
इक ठंडी हवा का झोंखा
घर के अंदर घुस आया
संग अलग सी खुशबू लाया
बच्चे
बिस्तर छोड़ रहें हैं..
कुछ बिस्तर पे लोट रहें हैं
कुछ बच्चे
नदी नहाने निकले..
धोभी और गधे भी निकले
सुबह की अज़ान होने वाली है
मंदिर की घंटी बजने वाली है
बच्चे -बूढ़े
टहलने निकले
ग्वाले अब
साइकल से निकले
शहर पुराना
सदियों सदियों से
आँखें मून्दे जाग रहा है
न जाने
कब आँखे खोले...
1 comments:
Bahut achcha......apna Gao bhi yaad aa gya :)
एक टिप्पणी भेजें