बुधवार, 30 जून 2010

प्रतिक्रिया

हवा मे उड़ती हुई
शॉर्ट स्कर्ट
जो हवा के
आवेग के साथ
उड़ रही है
आप क्या प्रतिक्रिया देंगे ??
अगर
मैं ये कहूँ
वो स्कर्ट
अर्गनि पर तंगी है
और मेरी बच्ची की है..

हम
क्या है से ज़्यादा
कहाँ और किसके लिए
पर प्रतिक्रिया देते हैं